टंकी से निकले बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग, मौत पर सवाल
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित तुगलकाबाद में 8 अप्रैल को खेलते समय मासूम निर्माणाधीन मकान में पानी के टैंक में गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चाें ने उसके पिता को जानकारी दी। पिता ने करीब 10 फीट गहरे टैंक से मासूम को निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त श्रेयांश (9) के रूप में हुई है। लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने मकान मालिक जगदीश (61) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं श्रेयांश के पिता ने उसकी मौत को लेकर संदेह जताया है। उनका कहना है कि बेटे का शव पानी से निकालने पर उसके मुंह से झाग आ रहे थे। इससे उसकी मौत पर संदेह है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव कल्याणपुर-तारापुरी, अंबेडकर नगर, यूपी का रहने वाला श्रेयांश परिवार के साथ तुगलकाबाद गांव में रहता था। श्रेयांश पास के नगर निगम स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। सुरेंद्र व उनकी पत्नी बाजार मोहल्ला, तुगलकाबाद में चाय की दुकान चलाते हैं। 8 अप्रैल को श्रेयांश स्कूल गया था। बहन उसे लेने के लिए गई थी। रास्ते में बहन उसका बैग लेकर आगे चल रही थी। इस बीच उसका भाई दोस्त के साथ पीछे-पीछे चल रहा था। घर पहुंचकर परी ने देखा कि भाई नहीं आया है। उसने पिता को बताया कि वह खेलने के लिए रुक गया है। कुछ ही देर बाद श्रेयांश का दोस्त घर आया और उसने बताया कि वह एक पानी के टैंक में गिर गया है। परिजन भागे-भागे निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो वहां टैंक का मुंह खुला था। बाहर श्रेयांश की चप्पल पड़ी थी। पिता ने टैंक में उतरकर श्रेयांश को निकाला। पहले उसके शरीर से पानी निकालने का प्रयास किया। बाद में उसे मुंह से सांस देने का प्रयास किया गया। उसके बाद श्रेयांश को लेकर बत्रा अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव