नकली नोटों का धंधा उजागर, छापेमारी में 5 आरोपी गिरफ्तार
कोटा। जिले में पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चेचट थाना पुलिस ने मोड़क रोड स्थित एक निजी होटल के पास छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 और 200 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नियमित गश्त और नाकाबंदी के दौरान की गई। इस दौरान कुछ संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, जिस पर पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के पास से 500 रुपये के तीन और 200 रुपये का एक नकली नोट बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने जाहिद और इस्लाम नामक आरोपियों को हिरासत में लिया।
12,500 रुपये में खरीदे थे 30 हजार के नकली नोट
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने करीब 30 हजार रुपये के नकली नोट महज 12,500 रुपये के असली नोट देकर खरीदे थे। इसके बाद वे इन नोटों को बाजार में चलाकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे।
तीन और आरोपी गिरफ्तार
आगे की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकली नोट वकार और वसीम से लाते थे, जबकि पुलिस द्वारा बरामद किए गए नोट सोहेल नाम के युवक से लिए गए थे। आरोपियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने वकार, वसीम और सोहेल को भी गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत चेचट थाना पुलिस को यह सफलता मिली है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई में चेचट थाना पुलिस के साथ सुकेत थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही है।

सीता नवमी पर बन रहा खास संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हरि कृपा से चमकेगी किस्मत—मोहिनी एकादशी पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
कॉर्नर या किनारे वाले घर में रहते हैं? जानिए वास्तु के मुताबिक क्या असर पड़ता है
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य