प्रेम-प्रसंग बना वारदात की वजह, दुल्हन पर एसिड अटैक
गोकुलपुरी। दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवती पर तेजाब से हमला किया गया। एक अन्य युवती ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के होने वाले विवाह को लेकर यह खौफनाक कदम उठाया। जिस लड़के से पीड़िता की शादी होने वाली थी, उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल की दोपहर को गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में एक महिला पर तेजाब से हमला किए जाने की खबर मिली। पुलिस जब इंदिरा विहार इलाके में घटनास्थल पर पहुंची, तो पता चला कि पीड़ित 21 वर्षीय युवती को उसके परिजन पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। जांच के दौरान सामने आया कि पीड़ित युवती की शादी तय हो चुकी थी। जिस लड़के के साथ उसकी शादी होने वाली थी उसी को आरोपी युवती भी पसंद करती थी और वह इस शादी को रोकना चाहती थी। जिसके चलते उसने यह खौफनाक साजिश रची। उसने दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, उस घर में इस इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात