ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता में चुनाव से पहले डीसीपी और कारोबारी के घर रेड।
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार सुबह कोलकाता में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जाँच एजेंसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले पुलिस उपायुक्त शांतनु सिन्हा और रियल एस्टेट कारोबारी जॉय कामदार के आवासों पर दस्तक दी। यह कार्रवाई बालीगंज के चर्चित 'सोना पप्पू सिंडिकेट' मामले से जुड़ी है।
अधिकारियों के अनुसार, सुबह 7 बजे शुरू हुई इस छापेमारी में बालीगंज और बेहाला स्थित ठिकानों को निशाना बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक, जॉय कामदार के घर से नकदी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि कामदार को पूर्व में दो बार समन भेजा गया था, लेकिन उनके पेश न होने पर एजेंसी ने घर पर ही धावा बोल दिया। मामले का मुख्य आरोपी 'सोना पप्पू' फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इससे पहले इस केस में एक IPS अधिकारी से भी पूछताछ हो चुकी है।

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।