अगर इजराइली पीएम नेतन्याहू हंगरी आए तो उन्हें हिसारत में लिया जाएगा
बुडापेस्ट। हंगरी के नव निर्वाचित पीएम पीटर मैग्यार ने अपने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को हिरासत में लेने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) में वॉन्टेड किसी भी नेता को हंगरी आने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खास बात है कि मैग्यार ने हाल ही में नेतन्याहू को हंगरी आने का न्योता भी दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मैग्यार ने कहा कि अगर कोई आईसीसी का सदस्य है और कोई वांछित व्यक्ति हमारे देश की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसे हिरासत में लिया जाना चाहिए...हर राज्य और सरकार के प्रमुख इन कानूनों से वाकिफ हैं। उन्होंने साफ कहा कि हंगरी को आईसीसी का सदस्य बना रहने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि इस संस्था से हटने के पूर्व पीएम विक्टर ओरबान के फैसले को भी रद्द किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक मैग्यार से नेतन्याहू को हंगरी की नेशनल सेरेमनी में शामिल होने के लिए न्योता देने पर भी सवाल किया। इसपर नव निर्वाचित पीएम मैग्यार ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने दुनिया के कई नेताओं से बात की है और सभी को 1956 के आंदोलन की 70 साल पूरे होने पर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इजराइली पीएम नेतन्याहू को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि हम आईसीसी से हटने के फैसले को रद्द करने से पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि मेरे सहयोगियों ने इसकी जांच की है और हम अभी भी इस फैसले को रोक सकते हैं।
बता दें बीते साल ओरबान ने ऐलान किया था कि हंगरी आईसीसी से बाहर हो रहा है। यह घोषणा उन्होंने नेतन्याहू से बुडापेस्ट में मुलाकात के बाद की थी। खास बात है कि यह फैसला 2 जून 2026 से प्रभावी होना था। अब बीते सप्ताह मैग्यार ने कहा है कि वह इस फैसले को पलटना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने नेतन्याहू को अक्टूबर में हंगरी आने का न्योता भी दिया था।
बता दें अप्रैल में हुए हंगरी चुनाव में मैग्यार ने ओरबान को हरा दिया था। इसके साथ ही ओरबान के 16 साल के शासन का अंत हो गया। खास बात है कि पीटर कभी उनके ही वफादार रहे थे और चुनाव में भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक परिवहन जैसे रोजमर्रा के मुद्दों को उठाया था। साथ ही ओरबान के कार्यकाल में कमजोर पड़े ईयू और नाटो से हंगरी के रिश्तों को मजबूती देने की बात कही थी।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक