चोट को दी मात: कोहनी और कंधे की समस्या से उबरे मिचेल स्टार्क, डीसी कैंप से जुड़ने को तैयार
मिचेल स्टार्क कोहनी और कंधे की समस्याओं के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बन सके थे, लेकिन अब वे जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के कैंप से जुड़ने वाले हैं। संभावना जताई जा रही है कि स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में दिल्ली की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। स्टार्क को यह चोट व्यस्त एशेज सीरीज और बिग बैश लीग के दौरान लगी थी।
स्टार्क की अनुपस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का उन्होंने पहले ही जवाब दे दिया था। स्टार्क ने स्पष्ट किया था कि उनकी चोट की गंभीरता उनके और मेडिकल टीम के अलावा कोई और बेहतर नहीं समझ सकता। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के फैंस से माफी मांगते हुए टीम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी। वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है और स्टार्क के आने से टीम की गेंदबाजी इकाई को जबरदस्त मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव