कानून-व्यवस्था और विशेष मौकों को देखते हुए लिया गया फैसला
नई दिल्ली। दिल्ली में मई से सितंबर तक 5 दिनों का ड्राई डे होगा। दिल्ली सरकार ने लाइसेंस धारकों के लिए भी खास निर्देश भी जारी किये हैं जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। दिल्ली में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 1 मई को पूरे शहर में शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। दिल्ली सरकार ने यह आदेश दिया है। इसके अलावा भी आने वाले समय में कुछ ऐसे दिन होंगे जब शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। दिल्ली सरकार ने मई से सितंबर तक कुछ खास दिनों पर शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। इन दिनों को ड्राई डे घोषित किया गया है। इसके साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही गई है। लाइसेंस धारकों के लिए भी खास निर्देश भी जारी किये गये हैं जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। दिल्ली सरकार हर वर्ष तारीखों पर ड्राई डे घोषित की घोषणा करती है। ड्राई डे वाले दिन शराब की सेल और सप्लाई पूरी तरह से बंद रहती हैं यानि उस दिन शराब की दुकानें न केवल बंद रहती हैं, बल्कि बार, क्लब और रेस्टोरेंट में भी शराब नहीं मिलती है। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला ज़रूरी धार्मिक और राष्ट्रीय मौकों पर पब्लिक डेकोरम को बनाए रखने के लिए लिया गया है। दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के तहत ये फैसला लिया गया है। आबकारी विभाग के आदेश के मुताबिक, बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), ईद-उल-जुहा (27 मई), मुहर्रम 26 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और जन्माष्टमी (9 सिंतबर) शामिल हैं। इन दिनों शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। आदेश में कहा गया है कि यह पाबंदी राजधानी की सभी दुकानों और व्यावसायिक परिसरों पर लागू होगी, लेकिन कुछ बड़े होटलों (जिनके पास खास लाइसेंस है) को छूट मिल सकती है। आबकारी विभाग ने लाइसेंस वाले दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वो ड्राई डे से जुड़े विभाग के आदेश को अपने नोटिस बोर्ड पर अवश्य लगाएं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है।

डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
जल्द पहुंचने के चक्कर में बड़ा खतरा, बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
बारिश बनी आफत, बिलासपुर में NH-49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पहुंचा नुकसान
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल