नवा तरिया से सशक्त होगा गांव, जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भंवतरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत “नवा तरिया” यानी नए तालाब का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है।
जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए तालाबों के निर्माण और पुराने जल स्रोतों के पुनरुद्धार का कार्य लगातार किया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
भंवतरा में बन रहा यह नवा तरिया आने वाले बारिश के मौसम में जल संचय का प्रभावी माध्यम बनेगा। इससे भू-जल स्तर में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त जल उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इससे खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी और गांव की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
मनरेगा के तहत संचालित इस कार्य से ग्रामीण श्रमिकों के लिए मानव दिवस का सृजन हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार विकास कार्य होने से रोजगार के अवसर बढ़े हैं और लोगों का पलायन भी कम हुआ है।
“नवा तरिया” केवल एक तालाब निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की नई सोच का प्रतीक बनकर उभर रहा है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
'सिर्फ एक फर्क है'... अश्विन ने मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लेकर खोला राज
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय, पटना में नितिन नवीन ने संभाला मोर्चा
NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह