गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी को मिला बड़ा राष्ट्रीय सम्मान
इंदौर| इंदौर की अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी एवं “गोल्डन गर्ल” सपना शर्मा को उनके अदम्य साहस, संघर्ष, आत्मविश्वास एवं खेल जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए “राष्ट्रीय खेल रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।यह भव्य सम्मान समारोह 10 मई 2026 को लखनऊ स्थित Indira Gandhi Pratishthan के मार्स ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसका आयोजन स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट एवं स्वर्ण भारत दिव्यांग बोर्ड द्वारा किया गया।समारोह में देशभर के 70 दिव्यांग पैरालंपिक खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सपना शर्मा को पैरा ताइक्वांडो, आर्म रेसलिंग एवं टेबल टेनिस में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतेन्द्र कुशवाहा (Founder – TV 24 Network) उपस्थित रहे। इस अवसर पर एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, Brainfra IAS के संस्थापक डॉ. अतुल शाक्य, विभिन्न शिक्षाविद, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट पीयूष पंडित ने सपना शर्मा सहित सभी खिलाड़ियों के संघर्ष और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा —“आपने यह सिद्ध किया है कि सीमाएँ शरीर में नहीं, बल्कि सोच में होती हैं। आपका संघर्ष और आत्मविश्वास पूरे देश के लिए प्रेरणा है।”सम्मान समारोह के दौरान सपना शर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके साहस, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें देश की प्रेरणादायक खिलाड़ी बताया।सपना शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करना है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक