मानसून से पहले महरौली में सुधारी जा रही ड्रेनेज व्यवस्था, डीसिल्टिंग और मरम्मत का कार्य तेजी से जारी
नई दिल्ली। इस बार मानसून में महरौली को जलभराव मुक्त रखने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसके लिए जलभराव वाले प्रमुख स्थानों- किशनगढ़ कार मार्केट के सामने, मसूदपुर गांव एमएम रोड, नेल्सन मंडेला मार्ग, मसूदपुर डीडीए ऑफिस के पास एवं वसंत कुंज स्थित फोर्टिस हास्पिटल के नजदीक नालों और ड्रेन की डीसिल्टिंग और मरम्मत कराई जा रही है। स्थानीय विधायक गजेंद्र यादव ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व स्थानीय निवासियों के साथ इन स्थानों का निरीक्षण भी किया। गजेंद्र यादव ने बताया कि पिछले लगभग 10 वर्षों में नालों की सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। इसके कारण हर मानसून में चौक-चौराहों पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न होती थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर पिछले वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया था, जिसके चलते वर्षा के दिनों में जलभराव में कमी भी आई

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक