राजधानी एक्सप्रेस का एसी कोच बना आग का गोला
जयपुर। राजस्थान में आज सुबह तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12431) में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कोटा रेल मंडल के लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच ट्रेन के बी-1 एसी कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन के डिब्बे से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए ट्रेन की बिजली सप्लाई को तुरंत काट दिया गया, जिससे आग आगे नहीं फैल सकी। इसके साथ ही आग को पूरी ट्रेन में फैलने से रोकने के लिए प्रभावित बी-1 कोच को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया।
राहत की बात यह रही कि कोच में सवार सभी 68 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है और सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। आग पर काबू पाने के लिए रेलवे की टीमें तुरंत काम में जुट गईं। इस हादसे के कारण इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। एहतियात के तौर पर ट्रेन नंबर 12955 को माहिदपुर रोड स्टेशन पर ही रोक दिया गया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रैक को जल्द ही खाली कराकर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा, हालांकि इस दौरान इस रूट से गुजरने वाली कुछ अन्य ट्रेनों में देरी होने की संभावना है। फिलहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एसी कोच में आग लगने के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक