सुशासन तिहार 2026 में फूल मंतिया सिंह का तत्काल बना आयुष्मान कार्ड
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों के लिए त्वरित समाधान और राहत का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में सरगुजा जिले के ग्राम बड़ादामली निवासी श्रीमती फूल मंतिया सिंह को जनसमस्या निवारण शिविर में आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत संबल मिला है।
आवेदन के साथ ही हुआ त्वरित निराकरण
श्रीमती फूल मंतिया सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थीं, लेकिन विभिन्न कारणों से उनका कार्ड नहीं बन पा रहा था। गांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर अधिकारियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर सौंप दिया।
5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा
आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर श्रीमती सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उनके परिवार को गंभीर बीमारी की स्थिति में 5 लाख रूपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे आकस्मिक चिकित्सा खर्च की चिंता काफी हद तक समाप्त हो गई है।
श्रीमती फूल मंतिया सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से गांव में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है और गरीब परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ सहजता से मिल रहा है।
सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से फूल मंतिया सिंह जैसे अनेक हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और शासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो रहा है।

राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक