आम जन के प्रति संवेदनशील रहने, पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे लोगों के कल्याण को ध्यान में रखकर कार्य करने का किया आह्वान
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को लोक भवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारी आम जन के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने को कृत संकल्पित रहे। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने के साथ ही जन समस्याओं के निराकरण की दृष्टि रखते हुए कार्य करें। उन्होंने पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति, गरीब और वंचित लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में रुचि लेने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर हरिश्चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासनिक संस्थान की महानिदेशक श्रीमती श्रेया गुहा और राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी उपस्थित रहे।

जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
सरकारी आदेश का इंतजार, केस वापसी को लेकर क्या है पूरा कानूनी नियम?