यात्रियों को राहत, मेमू ट्रेन सेवा का विस्तार उज्जैन रूट तक
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने कोटा-चौमहला-कोटा मेमू ट्रेन का विस्तार अब धार्मिक नगरी उज्जैन तक करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही, कोटा-नागदा-कोटा मेमू ट्रेन के रूट में आंशिक कटौती करते हुए इसे अब केवल चौमहला स्टेशन तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है। कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि इस रूट पर मेमू ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे पश्चिम रेलवे की ओर से भी संचालन की मंजूरी मिल गई है।
महाकाल के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा फायदा, ऐसा रहेगा टाइम टेबल
ट्रेन के इस विस्तार से कोटा, रामगंजमंडी और भवानीमंडी के यात्रियों को बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए सीधी और सस्ती परिवहन सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा छात्र, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग भी इस फैसले से लाभान्वित होंगे। प्रस्तावित समय सारणी के मुताबिक:
-
ट्रेन संख्या 61624 (कोटा-उज्जैन): यह मेमू ट्रेन सुबह 05:45 बजे कोटा से छूटेगी और रामगंजमंडी (सुबह 07:06), भवानीमंडी, शामगढ़ व नागदा होते हुए दोपहर करीब 12:00 बजे उज्जैन पहुँचेगी।
-
ट्रेन संख्या 61623 (उज्जैन-कोटा): वापसी में यह गाड़ी दोपहर 12:30 बजे उज्जैन से प्रस्थान करेगी और शाम 04:58 बजे रामगंजमंडी होते हुए शाम 07:00 बजे कोटा वापस पहुँचेगी।
कोटा-नागदा मेमू के रूट में बदलाव, अब चौमहला तक ही सीमित
इस नए बदलाव के तहत एक अन्य ट्रेन के रूट को छोटा किया गया है। वर्तमान में नागदा स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन संख्या 61616/61615 कोटा-नागदा-कोटा मेमू अब आगे नागदा तक नहीं जाएगी। इस नए प्रस्ताव के पूरी तरह प्रभावी होने के बाद इस ट्रेन का संचालन केवल कोटा से झालावाड़ के चौमहला स्टेशन के बीच ही किया जाएगा।
मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट का नियमित परिचालन शुरू
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 21907/21908 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने का भी निर्णय लिया है। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे उत्तराखंड और मुंबई की तरफ जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ा सहारा मिलेगा।
साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की समय सारणी
-
गाड़ी संख्या 21907: प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह शामगढ़ (रात 09:53), रामगंजमंडी (रात 10:33), कोटा (रात 11:40), सवाई माधोपुर (रात 12:58) और भरतपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 01:50 बजे काठगोदाम पहुँचेगी।
-
गाड़ी संख्या 21908: वापसी दिशा में यह ट्रेन हर गुरुवार को काठगोदाम से सुबह 05:30 बजे खुलेगी और भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा (शाम 06:20) व शामगढ़ होते हुए उसी दिन रात 09:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी।

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम