छात्रों ने उठाया जागरूकता का कदम, तंबाकू सेवन से दूर रहने की ली शपथ
जबलपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर बुधवार को जबलपुर के संभागीय आईटीआई में नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तम्बाकू और निकोटीन के घातक परिणामों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत दुबे ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वर्ष की थीम 'अपील को उजागर करना – निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला' रखी गई है।
आधुनिक उत्पादों के जरिए युवाओं को जाल में फंसा रही हैं कंपनियां
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के दौर में तम्बाकू और निकोटीन निर्माता कंपनियां युवाओं को टारगेट करने के लिए नए-नए पैंतरे अपना रही हैं। भ्रामक विज्ञापनों, ई-सिगरेट, निकोटीन पाउच और अलग-अलग फ्लेवर वाले आकर्षक उत्पादों के जरिए कम उम्र के किशोरों को इस दलदल में धकेला जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी को इन कंपनियों की चालबाजियों से बचाना और जनस्वास्थ्य की रक्षा करना बेहद जरूरी हो गया है, और इस वर्ष की थीम भी इसी मकसद पर आधारित है।
जानलेवा बीमारियों का खतरा और कोटपा कानून का पाठ
कार्यशाला में विद्यार्थियों को तम्बाकू से होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्हें बताया गया कि सिगरेट और तम्बाकू का सेवन कैंसर, हार्ट अटैक और फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। इसके साथ ही छात्रों को सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा 2003) के कड़े नियमों की जानकारी भी दी गई। उन्हें आगाह किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना कानूनी अपराध है और ऐसा करने पर जुर्माने का प्रावधान है।
विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प
जागरूकता अभियान के समापन पर आईटीआई के सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने एक सुर में जीवनभर तम्बाकू उत्पादों से दूर रहने की प्रतिज्ञा की। सभी ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए यह संकल्प भी लिया कि वे न केवल खुद को इस लत से दूर रखेंगे, बल्कि अपने परिवार और समाज के लोगों को भी तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करेंगे और नशा मुक्ति की इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।

शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
जल्द पहुंचने के चक्कर में बड़ा खतरा, बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
बारिश बनी आफत, बिलासपुर में NH-49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पहुंचा नुकसान
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
EOW में लंबित मामलों को लेकर प्रताप ग्रेवाल का बड़ा बयान, CM से पूछा सवाल