विवाद के बाद चली गोलियां, एक युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेत के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिला है। बुधवार सुबह रेत डंप करने को लेकर हुए मामूली विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ससुर गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
रेत डंप करने की मामूली बात पर भड़का विवाद
जानकारी के मुताबिक, दीनदयाल नगर पटरी रोड पर सत्यभान गुर्जर और विष्णु दुबे पास-पास में ही बिल्डिंग मटेरियल और रेत डंप करने का काम करते हैं। बुधवार सुबह जब विष्णु दुबे ने अपनी रेत वहां गिराई, तो सत्यभान के दामाद भोला गुर्जर (उर्फ भोलू) ने उसे थोड़ी सावधानी से काम करने की सलाह दी। बस इतनी सी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बेहद हिंसक रूप ले लिया।
रिटायर फौजी ने साथियों संग मिलकर चलाईं गोलियां
विवाद बढ़ने पर आरोपी विष्णु दुबे ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच उसके साथियों ने भी राइफल से गोलियां दागनी शुरू कर दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान भोला गुर्जर और उसके ससुर सत्यभान गुर्जर को गोलियां लगीं और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। जब तक आसपास के लोग मौके पर जमा होते, तब तक सभी आरोपी वहां से भाग निकले।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 25-26 वर्षीय भोला गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। वहीं सत्यभान गुर्जर की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी विष्णु दुबे एक रिटायर्ड फौजी है और वह अक्सर इलाके में अपनी धौंस जमाता था। आक्रोशित परिजनों ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।
आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज, पुलिस की टीमें रवाना
वारदात के बाद से ही क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी सुमन सिंह गुर्जर ने बताया कि रेत विवाद को लेकर विष्णु दुबे और उसके साथियों द्वारा की गई फायरिंग में भोला गुर्जर की जान गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी धरपकड़ के लिए कई पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
जल्द पहुंचने के चक्कर में बड़ा खतरा, बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
बारिश बनी आफत, बिलासपुर में NH-49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पहुंचा नुकसान
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
EOW में लंबित मामलों को लेकर प्रताप ग्रेवाल का बड़ा बयान, CM से पूछा सवाल