प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों के जीवन में भी इन योजनाओं से सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में सरगुजा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से जुड़े हितग्राही अनिल कुमार को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का आवास मिला है, जिससे उनके परिवार के जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का एहसास आया है।
कच्चे मकान की कठिनाइयों से मिली राहत
अनिल कुमार ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानी होती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में रह रहा है।
सुशासन तिहार में मिली खुशियों की सौगात
आवास की चाबी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए अनिल कुमार ने कहा कि सुशासन तिहार में उन्हें अपने नए घर की चाबी मिली, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी पा रहा है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार
अनिल कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास मिल रहा है, जिससे उनका जीवन बेहतर बन रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य शासन अंतिम पंक्ति के लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास के संकल्प को साकार कर रहा है।

शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
जल्द पहुंचने के चक्कर में बड़ा खतरा, बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
बारिश बनी आफत, बिलासपुर में NH-49 के निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पहुंचा नुकसान
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
EOW में लंबित मामलों को लेकर प्रताप ग्रेवाल का बड़ा बयान, CM से पूछा सवाल