CBI रिमांड पर गिरिबाला और समर्थ, जांच में आमने-सामने पूछताछ शामिल
भोपाल: राजधानी के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच अब और गहराती जा रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने दोनों आरोपितों को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों को लेकर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शोभना भाल्वे की अदालत पहुंची।
सीबीआई को मिली पांच दिन की रिमांड
जांच एजेंसी ने कोर्ट के सामने अपनी दलील रखते हुए बताया कि इस संवेदनशील केस के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अभी पूछताछ करना और तकनीकी साक्ष्य जुटाना बाकी है, जिसके लिए दोनों आरोपियों की रिमांड बेहद जरूरी है। कोर्ट ने सीबीआई की इन दलीलों को स्वीकार करते हुए दोनों आरोपितों की 2 जून तक के लिए सीबीआई रिमांड मंजूर कर ली है।
समर्थ की दोबारा मिली रिमांड
गौरतलब है कि त्विषा शर्मा का पति समर्थ सिंह पहले से ही सीबीआई की रिमांड पर था। शुक्रवार को उसकी पहले की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया था। सूत्रों के अनुसार, आगामी पूछताछ के दौरान सीबीआई दोनों आरोपितों को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब करने की तैयारी में है। इसके साथ ही जांच एजेंसी समर्थ सिंह की फरारी के दौरान उसकी लोकेशन, छिपने के ठिकानों, संपर्कों और इस दौरान उसकी मदद करने वाले लोगों के बारे में भी गहन पड़ताल कर रही है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर