मंत्री प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा
नई दिल्ली। प्रवेश वर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि सौरभ भारद्वाज ने 15 मई और 16 मई को अपने X हैंडल से उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और अत्यधिक अपमानजनक ट्वीट पोस्ट किए। इसी से जुड़े में मामले में प्रवेश वर्मा ने एक आपराधिक मानहानि की शिकायत राउज एवेन्यू कोर्ट में भी की थी। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल मानहानि का मुकदमा किया है। प्रवेश वर्मा ने यह मुकदमा सौरभ भारद्वाज के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर किया है, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि प्रवेश वर्मा ने एक स्कूल के अधिकारियों के पक्ष में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया, जहां 3 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ था। दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का सिविल मुकदमा दायर कर प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज से 5 करोड़ का हर्जाना मांगा है। जिस पर कोर्ट ने सौरभ भारद्वाज को समन जारी कर मामले की आगे की सुनवाई 7 सितंबर के लिए तय की है। इसी से जुड़े में मामले में प्रवेश वर्मा ने एक आपराधिक मानहानि की शिकायत राउज एवेन्यू कोर्ट में भी की थी। 22 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की कोर्ट ने शिकायतकर्ता (प्रवेश वर्मा को) और गवाहों की जांच के लिए मामले की 9 जून और 11 जून के लिए तय की है।

मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत