प्रदेश में 5 लाख 33 हजार 614 लीटर वॉश नष्ट
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नाकाबंदी, गश्त, छापे की कार्रवाई जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए वॉश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए जा रहे हैं।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बताया कि अभियान के तहत गत एक मई से 28 मई तक 1972 अभियोग दर्ज किए गए है। 19 लाख 1103 रूपए लागत की 7044 लीटर देशी मदिरा, 3 करोड़ 90 लाख 32 हजार 219 रूपए की 8943 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा, 44 लाख 38 हजार 393 रूपए की 19743 लीटर बीयर, 30 लीटर स्प्रिट एवं 13025 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। इसी क्रम में 5 लाख 33 हजार 614 लीटर वॉश नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान 7 बडे वाहन, 12 हल्के चार पहिया वाहन, एक तिपहिया वाहन एवं 65 दुपहिया वाहन सहित 85 वाहन जब्त करते हुए 900 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है। पाली में आबकारी निरोधक दल एवं रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 बेग से अंग्रेजी मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किए। झालावाड़ में आबकारी सर्किल चैमहला में दबिश की कार्रवाई कर 8 हजार लीटर वॉश एवं मदिरा भट्टी को नष्ट किया। मौके से 170 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। दौसा एवं बांदीकुई के रामगढ़ पचवारा के संवेदनशील गांवों में दबिश की कार्रवाई करते हुए 4 हजार लीटर वॉश सहित 5 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 72 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई।

मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत