रूडसिको के कार्यकारी निदेशक ने संपर्क पोर्टल का किया निरीक्षण
जयपुर। राजस्थान शहरी पेयजल, सीवरेज एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (रूडसिको) के कार्यकारी निदेशक, हरिमोहन मीणा ने मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क (181) हैल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह पोर्टल आमजन और सरकार के बीच सेतु का काम कर रहा है। शिकायकों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की इस पारदर्शी व्यवस्था से सरकार पर आमजन का विश्वास सुदृढ़ होता जा रहा है।
मीणा ने स्वयं हैल्पलाइन पर परिवादियों से संपर्क किया और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिये। मीणा ने करौली के लोकेश बैरवा से बातचीत की। परिवादी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के बाद भी योजना लाभ नहीं मिला है। मीणा ने उन्हें जानकारी दी कि केवाईसी नहीं होने के कारण उनका भुगतान लंबित था। उन्होंने परिवादी को आश्वस्त किया कि अब केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होने पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें भुगतान कर दिया जाएगा। इसी प्रकार बालोतरा के रामकिशन ने बताया की सीवर लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई तीन महीने पहले की गयी थी, लेकिन आज तक सड़क बनाई नहीं गयी है। मीणा ने परिवादी की समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने झालावाड़ के रामलाल और गंगानगर के बलराम तथा अन्य परिवादियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया।
संपर्क पोर्टल के आकड़ों के अनुसार अब तक आरयूआईडीपी तथा रूडसिको से संबंधित कुल 5 हजार 536 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इनमें से 5 हजार 345 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है जो कि लगभग 96.55 प्रतिशत है। शिकायतों के निस्तारण का संतुष्टि स्तर 66.32 प्रतिशत है। विभाग द्वारा शिकायतों का औसतन निस्तारण 23 दिवस में किया जा रहा है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता कृष्ण कुमार नाटाणी सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर रहे हैं

'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर