भर्ती परीक्षा में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, एसपी ने तुरंत की निलंबन कार्रवाई
लखनऊ| सूबे में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 75.15% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान परीक्षा की शुचिता भंग करने और गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, जिसके तहत अलग-अलग जिलों में पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।
इस बीच हापुड़ जिले के पिलखुवा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां अमरोहा का रहने वाला सचिन नाम का एक अभ्यर्थी सुरक्षाकर्मियों और चेकिंग टीम की आंखों में धूल झोंककर अपने अंडरवियर में मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा हॉल के भीतर ले गया। परीक्षा के दौरान उसने लघुशंका (टॉयलेट) जाने का बहाना बनाया और शौचालय चला गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो केंद्र पर तैनात टीम को शक हुआ। गहन तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया।
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी निलंबित
इस गंभीर चूक और लापरवाही को संधारित करते हुए हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कड़ा एक्शन लिया है। ड्यूटी में ढिलाई बरतने के आरोप में दो दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही आरोपी अभ्यर्थी सचिन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य जिलों में भी हुई धरपकड़
परीक्षा में सेंधमारी और अनुचित साधनों के इस्तेमाल को लेकर राज्य के अन्य हिस्सों में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई:
-
गोरखपुर: यहां से परीक्षा में हेरफेर करने के आरोप में दो शातिर अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।
-
आजमगढ़: इस जिले में भी एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में भी परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सख्त निगरानी जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता