4 अक्तूबर से 21 नवंबर तक खेला जा सकता है वनडे विश्व कप 2027
वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में कुल 54 मैच होंगे और यह 2003 के बाद अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला वनडे विश्व कप होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 पुरुष वनडे विश्व कप के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह मेगा टूर्नामेंट 4 अक्तूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जा सकता है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड बैठक में सहमति
दक्षिण अफ्रीका में होंगे सबसे ज्यादा मुकाबले
जानकारी के मुताबिक, टूर्नामेंट के कुल 54 मैचों में से कम से कम 41 मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के आठ स्टेडियमों में खेले जाएंगे। वहीं, जिम्बाब्वे को आठ से 10 मैचों की मेजबानी मिलने की संभावना है, जबकि नामीबिया में तीन मैच आयोजित किए जाएंगे। जिम्बाब्वे में इस बार तीन वेन्यू होंगे। हरारे स्पोर्ट्स क्लब और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) के अलावा विक्टोरिया फॉल्स को भी मेजबानी सौंपी जाएगी। विक्टोरिया फॉल्स स्थित फाले मोसी-ओआ-टुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है।
24 साल बाद अफ्रीका में वनडे विश्व कप
यह टूर्नामेंट 2003 के बाद पहली बार अफ्रीका में आयोजित होने वाला पुरुष वनडे विश्व कप होगा। हालांकि दक्षिण अफ्रीका इससे पहले 2007 टी20 विश्व कप, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 महिला टी20 विश्व कप की सफल मेजबानी कर चुका है।
टूर्नामेंट का प्रारूप
14 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा।
प्रत्येक समूह में 7-7 टीमें होंगी।
दोनों समूहों से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी।
इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे प्रवेश मिलेगा,जबकि नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
18 लाख रुपये के KCC घोटाले की फाइल दोबारा खुली, विधानसभा में उठा मामला
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा