नैनो उर्वरकों पर बढ़ा किसानों का भरोसा
रायपुर : एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम लालपुर के किसान प्रयाग सिंह इस खरीफ सीजन में खेती की नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। आसपास के किसानों की सफलता और बेहतर उत्पादन से प्रेरित होकर उन्होंने पहली बार अपनी फसलों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग करने का निर्णय लिया है।
प्रयाग सिंह बताते हैं कि उन्होंने अपने गांव और आसपास के कई किसानों की फसलों में नैनो उर्वरकों के उपयोग के सकारात्मक परिणाम देखे हैं। फसलों की बेहतर वृद्धि, पौधों का स्वस्थ विकास और संतोषजनक उत्पादन ने उनके मन में इन आधुनिक उर्वरकों के प्रति विश्वास पैदा किया। उनका मानना है कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी फसलों को आवश्यक पोषक तत्व अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराते हैं, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ने की संभावना रहती है।
वे कहते हैं कि नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी विशेषता उनकी उपयोगिता और सुविधा है। जहां पारंपरिक उर्वरकों के भारी-भरकम बोरे ढोना किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, वहीं नैनो उर्वरक छोटी बोतलों में उपलब्ध होने के कारण उन्हें ले जाना, संग्रहित करना और उपयोग करना आसान है। इससे समय, श्रम और परिवहन लागत में भी कमी आती है।
प्रयाग सिंह को उम्मीद है कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से उनकी फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उनका मानना है कि वैज्ञानिक खेती और आधुनिक कृषि नवाचारों को अपनाकर किसान खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और समृद्ध बना सकते हैं।

रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
18 लाख रुपये के KCC घोटाले की फाइल दोबारा खुली, विधानसभा में उठा मामला
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा