सुशासन तिहार: समाधान शिविर में सचिन यादव का बना श्रम कार्ड
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। साथ ही समाधान शिविर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना। जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित सतनाम भवन में आयोजित समाधान शिविर में नगर पालिका मुंगेली के एन्ड्रूज वार्ड निवासी सचिन यादव को श्रम विभाग की महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिला और उनका श्रम कार्ड बन गया। सचिन यादव ने बताया कि वे असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं और लंबे समय से श्रम कार्ड बनवाने की इच्छा रखते थे, लेकिन आवश्यक प्रक्रिया और कार्यालयों के चक्कर लगाने की वजह से यह कार्य नहीं हो पा रहा था। सुशासन तिहार के दौरान आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनका श्रम कार्ड तैयार किया गया।
श्रम कार्ड प्राप्त होने पर सचिन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बीमा सुविधाओं एवं अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आम नागरिकों का समय और श्रम दोनों बच रहा है। सचिन यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाला जनहितकारी अभियान है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो रहा है।

रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
18 लाख रुपये के KCC घोटाले की फाइल दोबारा खुली, विधानसभा में उठा मामला
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा