जयपुर अग्निकांड: अवैध पटाखा फैक्ट्रियों में बच्चों से काम, सामने आया मुख्य आरोपी
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में 9 जून की सुबह हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस अवैध पटाखा नेटवर्क के मुख्य साजिशकर्ता और फैक्ट्री संचालक फिरोज सहित वसीम और अकील की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन पर इसी इलाके में दो अन्य अवैध फैक्ट्रियां चलाने का भी आरोप है। पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे अवैध नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
जांच में सामने आया है कि दिल्ली निवासी आलम खान, अपने साथी आसिफ कुरैशी के साथ मिलकर इन अवैध फैक्ट्रियों का पूरा प्रबंधन देखता था। आरोप है कि ये लोग चंद पैसों की मजदूरी का लालच देकर 15 से 16 साल के नाबालिग बच्चों, लाचार महिलाओं और बुजुर्गों से बारूद के बीच जानलेवा परिस्थितियों में काम करते थे। सूत्रों के मुताबिक, खोह नागोरियान क्षेत्र की अवैध फैक्ट्रियों में 150 से अधिक लोग काम करते थे। हैरान करने वाली बात यह है कि पटाखों की लेबलिंग और बॉक्स पैकिंग का काम केवल फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं था, बल्कि आसपास के कई घरों में भी भेजा जाता था, जिससे कई परिवार इस खतरनाक अवैध कारोबार का हिस्सा बन चुके थे। खोह नागोरियान थाना प्रभारी प्रकाश विश्नोई के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं और याकूब व कय्यूम को भगाने में मदद करने वाले सलमान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव