खराब मौसम के चलते एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा विमान
जयपुर। जयपुर में खराब मौसम का असर विमान उड़ानों पर भी पड़ा। चंडीगढ़ से जयपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रही। मौसम खराब होने के कारण विमान को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7413 चंडीगढ़ से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट अपने तय समय से करीब 15 मिनट देरी से चल रही थी। फ्लाइट शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 5 मिनट पर जयपुर पहुंची। इसके बाद भी खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशानुसार जयपुर एयरपोर्ट के आस-पास होल्डिंग पैटर्न में रखा। इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा और मौसम की स्थिति सामान्य होने का इंतजार करता रहा। मौसम में सुधार और विजिबिलिटी बेहतर होने के बाद रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट के तय समय से काफी देर तक हवा में रहने के कारण पैसेंजर्स के बीच चिंता और बेचैनी का माहौल था। कई पैसेंजर्स लगातार फ्लाइट के लैंड नहीं होने से परेशान नजर आए।
हालांकि एयरलाइन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरुरी मानकों का पालन किया गया। फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के बाद पैसेंजर्स ने राहत की सांस ली। बता दें पिछले कुछ दिनों से जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। तेज हवाओं, आंधी और बादलों की आवाजाही के कारण हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। मौसम खराब होने की स्थिति में फ्लाइट्स को होल्ड पर रखना या वैकल्पिक एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना फ्लाइट सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव