फैंस की जिद के आगे भी नहीं झुके राज, सामंथा के सामने ‘आई लव यू’ बोलने से किया मना
मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदमोरू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस जोड़ी ने हैदराबाद में अपनी फिल्म का एक शानदार प्री-रिलीज और प्रमोशन इवेंट आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसने वहां मौजूद सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, इवेंट में मौजूद उत्साही दर्शकों ने खुले मंच पर राज निदिमोरु से अपनी अभिनेत्री पत्नी सामंथा के प्रति सबके सामने प्यार का इजहार करने की मांग रख दी, जिसे राज ने मुस्कुराते हुए पूरी तरह टाल दिया।
भीड़ करती रही गुजारिश, राज ने पकड़ी दूसरी राह
इवेंट के दौरान वहां मौजूद प्रशंसकों की भीड़ लगातार हूटिंग कर रही थी और निर्माता राज निदिमोरु से अपनी पत्नी सामंथा को 'आई लव यू' कहने की जिद पर अड़ी थी। हालांकि, राज ने सबके सामने ऐसा कहने से साफ मना कर दिया, लेकिन उन्होंने सामंथा की बेहतरीन अदाकारी और उनके समर्पण की मंच से दिल खोलकर प्रशंसा की।
इस बीच, जब भीड़ का शोर कम नहीं हुआ, तो कार्यक्रम की एंकर सुमा ने राज को बताया कि दर्शक असल में उनसे क्या सुनना चाहते हैं। इस पर राज निदिमोरु ने बेहद सधे हुए अंदाज में जवाब देते हुए कहा, "स्टेज पर और सामने बैठी भीड़ में से बहुत से लोग पहले ही सामंथा से यह बात कह चुके हैं और चिल्ला रहे हैं। इसलिए मेरे ऐसा कहने में अब कुछ भी नया नहीं रह जाएगा।" यह कहकर उन्होंने इस लाइन को दोहराने के बजाय सीधे फिल्म और सामंथा के अभिनय पर बात करना शुरू कर दिया।
सामंथा की अभिनय क्षमता के कायल हुए राज
फिल्म निर्माण के अनुभवों को साझा करते हुए राज ने बताया कि 'मां इंटी बंगारम' की शूटिंग के दौरान उन्हें सामंथा के भीतर छिपी अभिनय की एक अद्भुत समझ का अहसास हुआ। उन्होंने कहा कि जब भी कोई जटिल सीन लिखा जाता था, तो सामंथा बिना किसी हिचकिचाहट या परेशानी के उसे पहले ही टेक में बेहद शानदार तरीके से पूरा कर देती थीं।
राज ने आगे कहा, "हर बार जब हम किसी नए सीन या अलग अंदाज के जरिए कैमरे के सामने उनका टेस्ट लेते थे, तो वे अपनी अदाकारी से कुछ ऐसा नया कर दिखाती थीं जो मैंने पहले कभी नहीं देखा था। एक निर्देशक और निर्माता के तौर पर ऐसी विलक्षण प्रतिभा वाली अभिनेत्री के साथ काम करना हमेशा से बेहद रोमांचक और सुखद रहा है।"
कोयंबटूर में हुई थी दोनों की शादी
मंच पर बातचीत को पेशेवर बनाए रखने की कोशिश करते हुए राज ने अंत में सामंथा की तरफ देखा और मजाकिया लहजे में कहा, "फिलहाल मैं यहां आपके साथ पूरी तरह से एक एक्टर की तरह व्यवहार कर रहा हूं और उसी गरिमा के साथ बात कर रहा हूं।"
आपको बता दें कि सामंथा और राज निदमोरू का विवाह बीते वर्ष 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर में आयोजित एक बेहद निजी और पारिवारिक समारोह में संपन्न हुआ था, जिसके बाद से ही यह कपल लगातार सुर्खियों में बना रहता है।

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला