70 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी 26 राज्यों में बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार सहित देश के कई राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि उत्तर भारत के राज्यों में मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, यूपी और बिहार सहित देश भर के विभिन्न राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा। इसके 23 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। देश के कई राज्यों में अगले एक सप्ताह तक बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने और कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यूपी के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर सहित 17 से अधिक जिलों में आज मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की चेतावनी जारी है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलने की संभावना है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने