लक्ष्मी राजवाड़े के योग प्रदर्शन पर राजनीति गरमाई, विपक्ष ने उठाए सवाल
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान योगाभ्यास की एक तस्वीर को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी और घमासान तेज हो गया है। कार्यक्रम में सूबे की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के साथ जिले के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया था। इसी दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पहनावे (साड़ी) को लेकर भरतपुर-सोनहत के पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो ने सोशल मीडिया पर तीखा निशाना साधा है, जिस पर अब मंत्री का भी बड़ा पलटवार सामने आया है।
जिस कमल के दम पर सत्ता पाई, आज उसी को पैरों तले रौंद रहे — गुलाब कमरो
पूर्व संसदीय सचिव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब कमरो ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की एक तस्वीर को आधार बनाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मंत्री पर तंज कसा। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि जिस 'कमल' के निशान के दम पर भाजपा ने प्रदेश की सत्ता हासिल की है, आज उसी को उनकी सरकार पैरों तले रौंद रही है। दरअसल, गुलाब कमरो ने योगाभ्यास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की साड़ी के बॉर्डर और जमीन से छूते हुए हिस्से पर बने कमल के फूल के डिजाइन को लेकर यह सियासी कटाक्ष किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पलटवार: 'विपक्ष कर रहा तुच्छ और तुष्टिकरण की राजनीति'
गुलाब कमरो के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर अब कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, "कमल के फूल के प्रतीक का सम्मान करना हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत अच्छे से जानते हैं। हमें किसी से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि अपने दल के प्रतीक का आदर कैसे किया जाता है। जिस परिधान (साड़ी) को लेकर विपक्ष बतंगड़ बना रहा है, वह सिर्फ योगाभ्यास के समय पहना गया एक सामान्य वस्त्र था, जो कि राजनीति का कोई विषय ही नहीं है। असल में विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, यही वजह है कि वे इस तरह की ओछी और तुष्टिकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेस केवल स्वार्थ की राजनीति करती है।"
'कांग्रेस के भ्रष्टाचार की जांच हुई तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे नेता'
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव में ही विपक्ष को पूरी तरह आउट कर दिया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से ऐसी बातें कहना पसंद नहीं करती, लेकिन आज मजबूरन कहना पड़ रहा है कि यदि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचारों की निष्पक्ष जांच करा दी जाए, तो इनके नेताओं पर इतने आरोप लगेंगे कि ये जनता को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की सरकार, हमारे विधायक और कार्यकर्ता किसी के पहनावे जैसी निजी बातों पर टिप्पणी नहीं करते, क्योंकि राजनीति में एक व्यक्ति और पद की अपनी मर्यादा होती है।"
'सरगुजा की बेटी आगे बढ़ रही है तो नीचे गिराने में जुटे हैं कांग्रेसी'
पूर्व विधायक को नसीहत देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, "गुलाब कमरो जी राजनीति में काफी वरिष्ठ नेता हैं और वरिष्ठता के आधार पर उन्हें ऐसी तुच्छ मानसिकता वाली राजनीति शोभा नहीं देती। उन्हें तो इस बात का गौरव और सम्मान करना चाहिए कि उनके अपने सरगुजा अंचल की एक बेटी इतनी कम उम्र में विधायक और प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बनी है। उनके मन में सरगुजा की बेटियों के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश कांग्रेस के बड़े नेता इस सकारात्मक सोच के साथ काम नहीं करते। जब सरगुजा क्षेत्र की कोई बेटी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही है, तो वे उसका साथ देने के बजाय उसे नीचे गिराने के कुत्सित प्रयासों में जुट जाते हैं।"

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने