युवक की जान बचाने में तकनीक बनी सहारा, यूपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
उरई। "मुझे माफ कर देना, मैं तुम्हारे लायक नहीं था... तुम्हारे बिना मैं नहीं जी सकता." इंटरनेट मीडिया पर इस तरह का दर्दभरा अलविदा संदेश लिखकर एक युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर हेयर डाई (जहर) पी ली. गनीमत यह रही कि सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने तुरंत हरकत में आते हुए स्थानीय पुलिस को आपातकालीन अलर्ट भेजा, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते छात्र को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली.
शादी से इनकार करने पर डिप्रेशन में था युवक
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय दीपेंद्र गौतम का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह युवती पर विवाह करने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की ने शादी करने से साफ मना कर दिया. इस बात से दीपेंद्र गहरे सदमे और अवसाद में चला गया था. 21 जून की सुबह उसकी फिर से युवती से फोन पर बहस हुई, जिससे हताश होकर उसने दोपहर को सोशल मीडिया पर अपनी दिल की पीड़ा लिखी और डाई पीते हुए 27 सेकंड का एक वीडियो अपनी प्रोफाइल पर लाइव अपलोड कर दिया.
कमरे में बेहोश मिला छात्र, मेटा मुख्यालय से आया अलर्ट
जैसे ही दीपेंद्र ने यह आत्मघाती वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किया, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर तुरंत माधौगढ़ कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना भेजी. अलर्ट मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल दीपेंद्र के घर पहुंचे. कमरे में दीपेंद्र बेसुध हालत में पड़ा हुआ था. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में दाखिल कराया.
समय पर मिला इलाज, पुलिस ने की काउंसलिंग
चिकित्सकों की त्वरित कार्रवाई के कारण दीपेंद्र की जान बच गई. पूरी तरह होश में आने के बाद 22 जून को पुलिस ने दीपेंद्र और उसके पिता वीरेंद्र गौतम को पास बिठाकर लंबी काउंसलिंग की. कोतवाली प्रभारी ने युवक को समझाते हुए कहा कि वह अभी आईटीआई का छात्र है और उसे अपने करियर व भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. जीवन में सफलता मिलने के बाद परिस्थितियां बदल जाती हैं. पुलिस के समझाने के बाद युवक को उसके परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया.

सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने
सचिन, कोहली, धोनी के बीच शास्त्री की पसंद बनी चर्चा, ऑलटाइम XI में कई बड़े नाम गायब
अमेरिका के खिलाफ ईरान का आक्रामक रुख, 9/11 जैसे हमले की चेतावनी