दिल्ली में फर्जी पुलिस की धौंस का खेल खत्म, आरोपी शाहरुख खान गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) की टीम ने एक ऐसे शातिर युवक को दबोचा है जो दिल्ली पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर घूम रहा था। पकड़ा गया आरोपित असल में दिल्ली सिविल डिफेंस का एक स्वयंसेवक है। वह पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल करके खुद को करावल नगर थाने में तैनात कांस्टेबल बताता था और आम जनता पर रौब झाड़कर उन्हें डरा-धमका रहा था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसने इस फर्जी पहचान के जरिए कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
जवाहर नगर पिकेट के पास गश्ती टीम ने की छापेमारी
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब 28 जून की रात करीब पौने दस बजे एएटीएस की गश्ती टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था का जायजा ले रही थी। इसी दौरान मुखबिर से एक पुख्ता सूचना मिली कि एसडीएम कार्यालय नंद नगरी में तैनात सिविल डिफेंस का एक जवान जवाहर नगर पिकेट के पास दिल्ली पुलिस की वर्दी में संदिग्ध रूप से घूम रहा है और खुद को असली पुलिसकर्मी पेश कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर घेराबंदी की और छापेमारी करके इस फर्जी सिपाही को रंगे हाथों दबोच लिया।

मणिपुर में शांति अभियान को मिली सफलता, प्रतिबंधित संगठन KCP के 46 सदस्य सरेंडर
डॉ. मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि, UCC विधेयक पारित; क्या अब आसान होगा आम लोगों का जीवन?
मां योजना का विस्तार: 6 महीने में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लिया दूसरे राज्यों में मुफ्त उपचार का लाभ
जेडीए का बड़ा कदम: नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर, लोगों को मिलेगी त्वरित राहत
Vedanta ऑयल एंड गैस विवाद में नया मोड़, DGH ने मांगा भारी जुर्माना
देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत