सीएम का बड़ा अपडेट – जल्द हो सकती है घोषणाएं
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. सीएम यादव और गृह मंत्री की यह मुलाकात शिष्टाचर भेंट के रूप में हुई है, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है. सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, निवेश, अधोसंरचना विकास तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
सीएम ने दी प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन सीएम मोहन यादव को दिया. यह बैठक आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवान ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी।
निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा
सीएम मोहन यादव ने दिल्ली दौरे में निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर भी बातचीत की है. सीएम मोहन यादव ने बताया कि निगम मंडलों की नियुक्तियों को लेकर काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे चरणबद्ध ढंग से सारी नियुक्तियां की जाएगी।

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम