270 किलो मेफेड्रोन पकड़ी गई, मल्टी-स्टेट ड्रग सिंडिकेट बेनकाब
जयपुर|राजस्थान से 81 करोड़ की एमडी ड्रग जब्ती की खबर सामने आई है। ये जब्ती राजस्व खूफिया निदेशालय (DRI) ने स्थानीय पुलिस की मदद से की है। इसमें 6 तस्करों को भी दबोचा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक ट्रक में मुर्गी के फीड के कट्टों के बीच में 270 किलोग्राम एमडी ड्रग दबी थी, जिसे तस्करों द्वारा तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
हरियाणा में पकड़े आरोपियों से मिली लीड
जानकारी में सामने आया है कि दिल्ली की DRI टीम करीब 2 महीने से इन लोगों को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई थी। टीम ने हरियाणा स्थित एक फैक्ट्री में दबिश दी तो 2 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ हुई तो मालूम चला कि फैक्ट्री से सामान को दूसरे स्टेट में सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा है। ऐसे में टीम और ज्यादा एक्टिव हो गई।
जहां पानी नहीं था, वहां भी मिले संकेत; पश्चिमी राजस्थान में भूजल की जगी उम्मीदये राजस्थान सरकार ने 20 लाख लोगों की पेंशन पर लगाई रोक, अचानक ऐसा क्यों हुआ?
मुर्गियों के फीडर में दबा था 81 करोड़ का ड्रग
लीड मिली और टीम 11-12 जनवरी की रात में डीडवाना कुचामन इलाके के एक टोल टैक्स के पास पहुंची और संदिग्ध गाड़ियों पर नजर रखने लगीं। तभी महाराष्ट्र नंबर के एक ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक में मुर्गियों को खिलाने वाला दाना भरा था। इसके बीच में करीब 270 किलो एमडी ड्रग से भरे 9 कट्टे दबे मिले। इस मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 81 करोड़ रुपये बताई गई है। पूछताछ हुई तो पता चला कि ये लोग इसे एमपी में सप्लाई करने जा रहे थे।
दबोचे गए तस्करों की हुई पहचान
पुलिस ने सभी 6 तस्करों को डिटेन कर लिया है। इनकी पहचान- कुलदीप, अंकित, सज्जन कुमार, मनदीप, बलविंद्र, अजीत सिंह के नाम से हुई है। अधिकारियों ने बताया सभी आरोपियों को मंगलवार को सीकर के डीजे कोर्ट में पेश किया गया था।

वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा फैसला: तेल कीमतों को थामने के लिए बढ़ाई समयसीमा
अब 'गोल्डन ऑवर' में बचेगा जीवन; जीटीबी अस्पताल में शुरू होगी 24 घंटे सर्जरी की सुविधा
जनता की शिकायतों का होगा तुरंत समाधान; एलजी ने एमसीडी को बनाया जवाबदेह
पड़ोसी बना जल्लाद: अलकनंदा में मामूली कहासुनी के बाद पिता-पुत्र की हत्या
विदेशी नंबरों से संचालित था सट्टा नेटवर्क; 18 दिन में हुआ 45 लाख का ट्रांजेक्शन
70 किसानों की राशि का गबन; पद से हटने के बाद भी बैंक ने लुटाए लाखों रुपये
महंगाई की मार और कम वेतन: नीमराना में श्रमिकों ने कंपनी गेट पर डाला डेरा
23 अप्रैल को पहला चरण: योगी, शाह और फडणवीस की रैलियों से बंगाल में बढ़ेगी तपिश
लगातार 6 हार से हिला कोलकाता नाइट राइडर्स; कोच और कप्तान पर बढ़ा इस्तीफा देने का दबाव