दादी सती चौक पर 6 लेन फ्लाईओवर को मिली मंजूरी
गुरुग्राम|गुरुग्राम में जाम से राहत दिलाने के लिए दादी सती चौक (सेक्टर 85-86-89-90 चौराहा) पर फ्लाईओवर के अलावा अंडरपास भी बनाया जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस योजना पर काम कर रहा है। जीएमडीए की योजना के अनुसार, फ्लाईओवर के दोनों ओर तीन-तीन लेन होंगी और साथ ही दो लेन की सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा। मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नया डिजाइन अगले दो से तीन दिनों में तैयार हो जाएगा और प्रोजेक्ट के लिए टेंडर अगले 15 दिनों में जारी कर दिया जाएगा।राज्य सरकार द्वारा करीब डेढ़ साल पहले द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर से आईएमटी मानेसर की तरफ जा रही मुख्य सड़क के बीच स्थित दादी सती चौक पर 6 लेन फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। यानी अब यातायात को और सुगम बनाने के लिए जीएमडीए ने यहां छह लेन का अंडरपास बनाने की भी योजना बनाई है। ये अंडरपास रामपुरा चौक की ओर से हयातपुर की तरफ बनाया जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण के लिए बीते साल फरवरी में डीपीआर और टेंडर दस्तावेज तैयार करने के लिए एक सलाहकार कंपनी को काम सौंपा गया था हालांकि अबतक ये ठंडे बस्ते में ही था।
प्रोजेक्ट के लिए टेंडर अगले 15 दिनों में जारी कर दिया जाएगा।
टेंडर जल्द से जल्द जारी हो
यह जानकारी गुरुवार को सेक्टर-44 स्थित जीएमडीएके कार्यालय में शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस धेसी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी गई है। मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नया डिजाइन अगले दो से तीन दिनों में तैयार हो जाएगा और प्रोजेक्ट के लिए टेंडर अगले 15 दिनों में जारी कर दिया जाएगा। मीटिंग का हिस्सा रहे जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि धेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टेंडर जल्द से जल्द जारी किया जाए क्योंकि हरियाणा सरकार फ्लाईओवर के निर्माण की मंजूरी लगभग डेढ़ साल पहले दे चुकी है।गुरुग्राम में प्लॉट खाली छोड़ने वालों को हर साल देनी होगी फीस, कितना लगेगा गुरुग्राम में 100 से ज्यादा झुग्गियों पर गरजा बुलडोजर, चल रहा था नशीला कारोबार? पढ़ें:गुरुग्राम का सेक्टर-16 मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर होगा विकसित, ये होंगे लाभ बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहा था आपको बता दें कि राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के इतने समय बाद भी टेंडर इसलिए जारी नहीं हो सके क्योंकि ये प्रोजेक्ट डिजाइन और योजनाओं में बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रहा था। जीएमडीए के मुताबिक, फ्लाईओवर के दोनों ओर तीन-तीन लेन होंगी और यातायात को और सुगम बनाने के लिए दो लेन की सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा। इस पूरे रूट का ट्रैफिक सर्वे भी किया जा चुका है इस दौरान ये पता चला कि द्वारका एक्सप्रेसवे से मानेसर रूट पर प्रतिदिन लगभग 9,700 वाहनों का आवागमन रहता है। अधिकारियों के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं और जल्द ही भूस्वामियों को मुआवजा दिया जाएगा और जमीन का कब्जा ले लिया जाएगा।

“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।