आप का बड़ा दांव, केजरीवाल को राष्ट्रीय राजनीति में उतारने की रणनीति
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट का फैसला सुनते ही अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए और कहा कि सत्य की जीत हुई है. शराब घोटाला मामले में सभी आरोपियों के बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी का क्या प्लान है? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है. जानें क्या है AAP का प्लान?इंडियन एक्सप्रेस ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज से बातचीत की है, जिसके अनुसार, उन्होंने अपनी पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में बताया है. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमारी पार्टी केजरीवाल के पक्ष में आए फैसले का जश्न मनाने के लिए 1 मार्च से दिल्ली के जंतर-मंतर में विशाल रैली कर रही है. यहीं से आगामी योजनाओं पर बात की जाएगी|
AAP की क्या है योजना?
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमारी पार्टी 1 मार्च को जंतर-मंतर पर एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होकर अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे. इस रैली में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों के अलावा मोहल्ला क्लीनिक से हटाए गए डॉक्टर, नर्सें और 10,000 बस मार्शल (जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी) भी रैली में शामिल होंगे. जंतर-मंतर से ही केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ उन सभी लोगों का मुद्दा उठाया जाएगा, जिन्हें भाजपा ने हटा दिया है. अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं|
केजरीवाल की बढ़ेगी सक्रियता
सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजनीति में और अधिक सक्रिय देखने को मिलेंगे. वे कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे. अब कोर्ट का फैसला आ चुका है. हालांकि, अभी दिल्ली चुनाव के लिए अभी बहुत समय है. उन्होंने बताया कि यह फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसका असर दिल्ली की जनता पर भी पड़ेगा|आज के दौर में कुछ ही नेता बचे होंगे, जो खुद को ईमानदार कह सकते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि कई नेता, पार्षद और कार्यकर्ता, जो पहले साइकिल से चलते थे. वे भी अब कोट-पैंट पहनने लगे हैं, उनके बच्चे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ रहे हैं और वे डिफेंडर और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों से चल रहे हैं. बता दें, केजरीवाल, आईआरएस अधिकारी थे, आईआईटी से पढ़े थे और आज भी जनता के हित में जेल से बाहर आ रहे हैं|
21 जनवरी से कर चुके 50-60 सभाएं
उन्होंने कहा कि हमने शहर भर में मंडल स्तर पर सभाएं और अभियान की शुरुआत कर दी है. 21 फरवरी से अब तक करीब 50-60 सभाएं और बैठकें भी कर चुके हैं. अब कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आ गया है, तो हम लोगों को घर-घर जाकर इसके बारे में भी बताएंगे|

संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?
AI के दौर में ब्रश से बगावत, जंतर-मंतर पर छात्रों की रचनात्मक मुहिम चर्चा में
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर