लापरवाही का आरोप, परिजनों ने जताई नाराजगी
ग्रेटर नोएडा| के सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे से अधिक उनकी बेटी बाथरूम में बंद रही। पीड़िता के पिता का कहना है कि जब मामले की शिकायत उसने शिक्षिका से की तो उल्टा उसके साथ ही बदसलूकी की गई। इसके साथ उससे माफीनामा भी लिखवाया गया। पिता ने स्कूल प्रबंधन का रवैया सही नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार से मामले की शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही है। पिता ने बताया कि उसकी बेटी रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई करती है। बृहस्पतिवार को लंच के समय पर वह बाथरूम गई थी, इस दौरान बाहर से किसी ने दरवाजे को बंद कर दिया और वह करीब उसी के अंदर एक घंटे तक बंद रही। लंच खत्म होने के काफी देर बाद जब सफाई कर्मी बाथरूम को साफ करने के लिए गया था, तब वह बाहर निकल सकी। आरोप है कि इस मामले की शिकायत उनकी बेटी ने अपनी शिक्षिका से की, तो उल्टा उसे ही डांटा गया और गायब रहने का गलत ढंग से माफीनामा लिखवाया गया है। इससे उनकी बेटी काफी डरी-सहमी हुई है। शुक्रवार को स्कूल भी नहीं गई है। उन्होंने भी स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला है। पिता सीसीटीवी निकलवाने की मांग कर रहे हैं। उधर, प्रधानाचार्य सुधा सिंह का कहना है। कि जो भी आरोप लगाया जा रहे हैं। वह गलत हैं। अभिभावकों को मिलने के लिए बुलाया गया है।

अब पढ़ाई का सफर होगा आसान, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी योजना का मिलेगा फायदा
संसद में नहीं थम रहा नीट का मुद्दा, विपक्ष के हंगामे से सदन बाधित
PM मोदी बोले- पेपर लीक रोकना देश की जिम्मेदारी, छात्रों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़
Gold Price में बड़ी गिरावट के संकेत, दिग्गज बैंक की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
पानी की बढ़ती मांग से निपटने का प्लान तैयार, गुरुग्राम में बढ़ेगी जल आपूर्ति क्षमता
बिग बी की हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने का किया खुलासा
मौत के मुंह से बचा ट्रक, माही नदी के ऊपर पुल पर खतरनाक मंजर
अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- लोकतंत्र में आवाज कुचलना गलत