आजाद नगर में खूनी वारदात, बदमाश राजा सोनकर की हत्या
इंदौर में दिवाली की रात खूनी वारदात सामने आई है जहां अपने ही दोस्तों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया. परिजन उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
घटना का समय और स्थान
दरअसल पूरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा इलाके की बताई जा रही है. यह वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजे हुई. मृतक की पहचान राजा सोनकर निवासी पारसी मोहल्ला के रूप में हुई है. इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें घायल राजा हमले के बाद उठने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही कदम चलकर लड़खड़ाकर गिरते हुए भागते हुए दिखाई दे रहा है.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय डीसीपी लालकृष्ण चंदानी सहित आजाद नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. डीसीपी के अनुसार सिलावटपुरा पार्किंग में शराब के नशे में विवाद के बाद चाकूबाजी हुई थी जिसमें राजा नामक युवक घायल हुआ था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें कुछ युवक दिखाई दे रहे है सभी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. घटना किस कारण हुई है यह आरोपियों पकड़ने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
मृतक की पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार मृतक राजा क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश है जिस पर कई आपराधिक रिकार्ड दर्ज है और वह जिलाबदर भी था जिसकी अवधि 10 नवम्बर को समाप्त होना थी. उससे पहले उसकी जीवनलीला समाप्त हो गई

डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी