बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, चार हेल्पलाइन नंबर किए गए जारी
अजमेर|राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित होंगी, जो कुल 17 दिन चलेंगी, वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक होंगी, जो 28 दिनों तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 19 लाख 86 हजार 422 विद्यार्थी शामिल होंगे।आंकड़ों के अनुसार कक्षा 10वीं में 10 लाख 68 हजार 610 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कक्षा 12वीं में 9 लाख 572 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 4 हजार 123 तथा प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 817 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 6,193 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी उद्देश्य से बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो परीक्षा अवधि के दौरान लगातार कार्य करेगा।
सस्पेंड व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, वायरल सुसाइड नोट में पुलिस पर गंभीर आरोप
उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। इसके लिए चार अलग-अलग लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर जानकारी या शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।छात्र एवं संबंधित अधिकारी कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0145-2632866, 0145-2632867, 0145-2632868 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या भेजी जा सकती है। बोर्ड की ईमेल आईडी ddexamfirst@gmail.com जारी की गई है।बोर्ड प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र साथ रखने तथा परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उड़नदस्तों और निगरानी तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष
संबोधन की तैयारी: महिला आरक्षण बिल पर देश को आगे की रणनीति बता सकते हैं पीएम मोदी
अभिभावकों को बड़ी राहत: राज्य सरकार ने RTE एडमिशन के लिए दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
मकानों की गिनती से शुरू होगा राजस्थान में जनगणना का सफर, 1.60 लाख कर्मचारी होंगे शामिल।
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
सफर बना मातम: सेलम हाईवे पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की बस
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।