भाटी के खिलाफ केस दर्ज, सियासत में बढ़ी हलचल
बाड़मेर। राजस्थान की शिव विधानसभा क्षेत्र में एक सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी जंग में तब्दील हो गया है। प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच छिड़ी तकरार ने बुधवार को नया मोड़ लिया, जब रावणा ने अपने समर्थकों के साथ शिव थाने पहुंचे और विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या बोले छोटू सिंह रावणा
छोटूसिंह का कहना है कि पिछले 2-3 वर्षों से लगातार रविंद्र सिंह, उनकी टीम और ग्रुप का नाम लेकर धमकियां मिल रही हैं। 2–3 दिन पहले रविंद्र सिंह भाटी ने फोन कर धमकाया, जिससे यह पुष्टि भी हो गई कि धमकियां उन्हीं की ओर से हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में समाज के लोगों से आग्रह किया गया, क्योंकि एक विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने में पुलिस भी हिचकती है। इसी कारण समाज के लोग उनके साथ थाने आए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे मारने की धमकी हो या गाली-गलौज, उन सभी मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर वे यहां आए हैं। शिव विधायक सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।
आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी
आगे छोटू सिंह ने कहा कि आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी, इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि राजनीति में आकर ही लड़ाई लड़ी जाए। यदि विधायक हमारे समाज को गाली दे रहे हैं, तो हम कोशिश करेंगे कि जहां भी वे चुनाव लड़ेंगे, वहां उनका पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक विधायक धमका रहा है और समाज को गाली दे रहा है। हम लोग घर-घर जाकर समाज के लोगों की बैठक करेंगे। उन्होंने प्रशासन पर भरोसा जताया कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की मांग भी की गई है और पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी। रावणा ने यह भी कहा कि विधायक के समाज के लोगों को जाकर उन्हें समझाना चाहिए, क्योंकि समाज से कोई भी बाहर नहीं होता है।

अस्त्र मिसाइल की ताकत का दुनिया में जलवा, भारत से खरीद में कई देश दिखा रहे दिलचस्पी
लाठीचार्ज विवाद गरमाया, अभिजीत दीपके बोले- किसी अनहोनी की जिम्मेदारी सरकार की होगी
टीम चयन को लेकर गंभीर घिरे, दिग्गज ने कहा- संजू और वैभव के बाद अब यह खिलाड़ी भी शिकार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, फोटो हुई वायरल
अब पढ़ाई का सफर होगा आसान, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी योजना का मिलेगा फायदा
सपा-रालोद फॉर्मूले की भाजपा में एंट्री? सीटों के बंटवारे पर चल रही चर्चा
संसद में नहीं थम रहा नीट का मुद्दा, विपक्ष के हंगामे से सदन बाधित
PM मोदी बोले- पेपर लीक रोकना देश की जिम्मेदारी, छात्रों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़
Gold Price में बड़ी गिरावट के संकेत, दिग्गज बैंक की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
दिल्ली के घर में लगी भयानक आग, एक परिवार की तीन जिंदगियां खत्म