CGPSC अधीक्षक भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन
रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया। कुल 55 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन 10 अक्टूबर से आठ नवंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन [www.psc.cg.gov.in](http://www.psc.cg.gov.in) के माध्यम से करना होगा। परीक्षा की तिथि संभावित रूप से 18 जनवरी 2026 होगी। वहीं परीक्षा केंद्र संभवत: रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर होंगे।
जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का आवेदन केवल ऑनलाइन एवं निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के मैनुअल व डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क व पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए किसी बैंक के ड्राफ्ट व चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कितना लगेगा शुल्क
आवेदन में सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य निशुल्क त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि के बाद 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 14 नवंबर रात 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार के लिए 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा। त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। त्रुटि सुधार के दौरान अभ्यर्थी केवल लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल निवासी, नि:शक्तजन एवं भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रविष्टियों में सुधार कर सकेंगे। अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है।

ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकृत प्रकोष्ठ को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति