मौसम में बदलाव, दिन गर्म तो रातें अब भी ठंडी
जयपुर|राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ हो गया है। बुधवार को जयपुर, जैसलमेर, पिलानी, बीकानेर, अजमेर सहित कई शहरों में दिनभर तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले 3-4 दिन मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि इस सप्ताह उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी का असर बना रहेगा, जबकि अगले सप्ताह से ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगी। बीते 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान के जिलों में आसमान साफ रहा और अच्छी धूप निकली। जोधपुर, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में दिन के तापमान में बढ़ोतरी से ठंड का असर कम महसूस किया गया। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग में बुधवार सुबह से दोपहर तक हल्का कोहरा छाया रहा। भरतपुर, धौलपुर और अलवर में कोहरे का असर देखने को मिला। अलवर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और करौली में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि भरतपुर संभाग में आज और कल भी हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के कमजोर पड़ने के साथ अगले सप्ताह सुबह-शाम के तापमान में बढ़ोतरी होगी और सर्दी का असर कम होने लगेगा।प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डालें तो 4 फरवरी को अजमेर में अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में 23.7 और 11.6, अलवर में 23.2 और 6.5, जयपुर में 25.1 और 11.2 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 23.9 और न्यूनतम 8.8, सीकर में 22.6 और 7.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। कोटा में अधिकतम 23.3 और न्यूनतम 13.4, चित्तौड़गढ़ में 25.8 और 11.8, उदयपुर में 24.2 और 12.8 डिग्री रहा। बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में 27.7 और 12.3, जोधपुर में 28 और 12.9 डिग्री तापमान रहा। बीकानेर में अधिकतम 25 और न्यूनतम 11.8, चूरू में 24.4 और 9.9, गंगानगर में 22.1 और 9.2 डिग्री दर्ज हुआ। नागौर में अधिकतम 26.1 और न्यूनतम 6.3, बारा में 22.6 और 11.1 डिग्री रहा। जालोर में 28.2 और 11.8, सिरोही में 21.6 और 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम 23.8 दर्ज हुआ। करौली में 22.1 और 9, दौसा में 26.3 और 7.7, प्रतापगढ़ में 24.3 और 13.9, झुंझुनूं में 23 और 9.1 तथा पाली में अधिकतम 24.9 और न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकृत प्रकोष्ठ को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति