टक्कर के बाद टैंकर से केमिकल रिसाव, इलाके में फैली दहशत
कोटपूतली-बहरोड़| राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर भाबरु के पिपली तिराया के पास सोमवार रात्रि करीब 11 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने हाईवे पर अफरा-तफरी मचा दी। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद गया और जयपुर से दिल्ली की दिशा में आ रहे केमिकल से भरे टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और टैंकर में भरे हाइड्रोजन पेरोक्साइड का रिसाव शुरू हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर पिपली तिराया के पास संतुलन खो बैठा और सीधे दूसरी लेन में घुस गया, जहां सामने से आ रहे टैंकर से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हादसे के कारण दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही।केमिकल रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भाबरू थाना प्रभारी रामकिशोर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और एहतियातन आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। पावटा, शाहपुरा और विराटनगर से तीन दमकलें मौके पर बुलाई गईं तथा संभावित खतरे को देखते हुए पानी का छिड़काव कराया गया।शुरुआती आशंका थी कि टैंकर में भरा केमिकल ज्वलनशील हो सकता है, जिससे आग या विस्फोट का खतरा बढ़ सकता था। हालांकि जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि हाइड्रोजन पेरोक्साइड ज्वलनशील नहीं है। इस जानकारी के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।हादसे में टैंकर व ट्रेलर चालक घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए कोटपूतली अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और देर रात तक यातायात सुचारू कराने में जुटी रही।

माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन