दिल्ली कार ब्लास्ट पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, महाकाल मंदिर समेत पूरे प्रदेश में सुरक्षा बढ़ाई गई
Delhi Blast Reaction: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में नागरिकों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
घटना के बाद प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन जांच की जा रही है। साथ ही, पूरे उज्जैन शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं।
प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों—भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। मध्य प्रदेश डीजी इंटेलिजेंस ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। रेलवे स्टेशनों पर RPF और पुलिस टीमों द्वारा बैग जांच, डॉग स्क्वॉड और एक्स-रे मशीनों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली धमाके से पहले मध्य प्रदेश से दो संदिग्ध युवकों — कामरान और आदनान — को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर आतंकवादी संगठन ISIS से संपर्क में रहने और धमाका करने की साजिश रचने का आरोप है।
दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अब मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
कथावाचक के बयान से नाराज हुए श्याम भक्त, विरोध के बाद बदले सुर
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित