शव के अंतिम संस्कार पर दो गांवों में विवाद
बांदीकुई। जेतपुरा और आसन गांव के लोगों के बीच श्मशान घाट में शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के कारण मृतक का शव करीब 7 घंटे तक सडक़ पर रखा रहा। सूचना मिलने पर बसवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, मामले की सूचना के बाद तहसीलदार अनु शर्मा, नायब तहसीलदार बाबूलाल सहित अन्य मौके पर पहुंचे और दोनों गांव के लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया गया। इसके बाद दोपहर 2 बजे मृतक का दाह संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, जेतपुरा गांव निवासी बाबूलाल गुर्जर का सोमवार रात निधन हो गया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीण बाबूलाल के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे।
श्मशान घाट पर आसन गांव के लोग आ गए और उन्होंने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। आसन गांव वालों का कहना था कि यह श्मशान उनका है और जैतपुरा के लोग कहीं और अंतिम संस्कार करें। वहीं, जेतपुरा गांव के लोगों ने दावा किया कि यह श्मशान वर्षों से सर्व समाज का है और वे यहां कई बार अंतिम संस्कार कर चुके हैं। उनका कहना था कि इस तरह बेवजह का विवाद करना गलत है।

कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना