सोशल मीडिया पर भावुक संदेश, फिर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
लखनऊ|यूपी के संभल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां असमोली, क्षेत्र के गांव ओबरी में 19 वर्षीय युवक फिरोज ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और रील शेयर की, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया और जिंदगी से जुड़ी कई कड़वी बातें कहीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।रविवार दोपहर करीब 12 बजे फिरोज घर की दूसरी मंजिल पर गया और वहां कीटनाशक गोलियों का सेवन कर लिया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसने जहर खाने की बात बताई। आनन-फानन में परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता नजर हुसैन ने बताया कि फिरोज सिलाई का काम करता था। वह आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दो दिन पहले वह दिल्ली गया था और रविवार को ही घर लौटा था। कमरे से कीटनाशक गोलियों के दो खाली डिब्बे मिले हैं, जिनमें से एक डिब्बे में सात गोलियां होती हैं।
प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पड़ी भारी, घरवालों ने आशिक को मौत के घाट उतारा
परिवार ने बिना कार्रवाई किया अंतिम संस्कार
घटना के बाद परिवार ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। युवक की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी ठोस वजह किसी के पास नहीं है।
मरने से पहले बनाया वीडियो, खुद को ठहराया जिम्मेदार
आत्महत्या से पहले फिरोज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह कहता नजर आता है, “किसी पर भरोसा मत करना, न प्यार करना… अगर किसी को छूट दे दी तो वह जिंदगी की छूट बना लेता है। मुझे मौत बहुत अजीज है, इसलिए मर रहा हूं।” वीडियो में उसने यह भी दावा किया कि वह पहले भी तीन बार जान देने की कोशिश कर चुका था, लेकिन सफल नहीं हो पाया। उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया और खुद को ही इसके लिए दोषी बताया। ग्रामीणों के अनुसार फिरोज को शायरी का बेहद शौक था। सोशल मीडिया पर उसका एक पेज ‘मकसूर आलम’ नाम से मौजूद है, जिस पर करीब पांच हजार फॉलोअर्स हैं। इस पेज पर प्रेम में टूटे हुए भावों से जुड़ी कई शायरी और वीडियो पोस्ट की गई हैं।

जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
बिलासपुर रेंज में अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम, नई नीति से पुलिस रहेगी हर समय अलर्ट
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, छोटी घरेलू अनबन को नहीं माना मानसिक क्रूरता
न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, सभी राज्यों से मांगा जवाब