नशा तस्करों से मुठभेड़, एएनटीएफ की कार्रवाई में एक आरोपी की मौत
पाली|जिले के सांभरिया सरहद क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और मादक पदार्थ तस्करों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ ने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है। यह घटना तब शुरू हुई जब पुलिस निरीक्षक सूरजभान सिंह के नेतृत्व में गठित एएनटीएफ की टीम को राजसमंद जिले के दिवेर मार्ग से डोडा पोस्त से भरी दो संदिग्ध गाड़ियों के पाली की ओर आने की सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी की लेकिन खुद को घिरा देख तस्करों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद घायल तस्कर को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को जिला मुख्यालय स्थित बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मौके से डोडा पोस्त से लदी एक गाड़ी को जब्त करने में सफलता हासिल की है, जबकि एक अन्य आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पाली जिले में नवगठित एएनटीएफ इकाई की यह अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की कमर तोड़ दी है।वारदात की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एमओबी और एफएसएल की टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि तस्करों का यह गिरोह डोडा पोस्त की यह बड़ी खेप कहां से लाया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन