छात्रों के लिए सुनहरा मौका, कृषि शिक्षा में बढ़ेगा दायरा
रायपुर|छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां छत्तीसगढ़ के कृषि, पशुपालन समेत 60 से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है|
कृषि, पशुपालन समेत 60 से ज्यादा कॉलेजों में एडमिशन शुरू
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रवेश परीक्षाओं के लिए 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. जबकि परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होने की संभावना है. पीएटी और पीपीवीटी प्रवेश परीक्षा राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी|
किन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन
- प्रवेश परीक्षा के जरिए इन विश्वविद्यालयों के इन कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
- महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय
- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय
60 से ज्यादा कॉलेजों में सीटें
इन प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से 33 कृषि कॉलेज, 4 कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, 17 उद्यानिकी कॉलेज, 1 वानिकी कॉलेज, 1 फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज, 1 पशु चिकित्सा कॉलेज, 1 डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज, 1 मत्स्य पालन कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा.
कैसे करें आवेदन
- अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही करना होगा.
स्थानीय उम्मीदवारों को शुल्क वापसी
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क शासन के नियमों के अनुसार वापस कर दिया जाएगा. यह परीक्षा कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका है|

“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।