भीषण सड़क हादसा: दौसा में पिकअप और वैन भिड़े, 11 घायल
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे 11-A पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब डवाना गांव के पास बनी पुलिया पर एक तेज रफ्तार पिकअप और ईको वैन की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में महिलाओं और मासूम बच्चों समेत कुल 11 यात्री घायल हो गए।
तेज रफ्तार में दौड़ रहा था वाहन
बताया जा रहा है कि लालसोट से दौसा की ओर खरबूजे और सब्जियों से लदी एक पिकअप गाड़ी बेतहाशा रफ्तार से दौड़ रही थी। डिडवाना पुलिया पर पहुंचते ही उसने विपरीत दिशा से आ रही ईको वैन को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें भरा सारा सामान चारों तरफ बिखर गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को गाड़ी हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार
वैन में सवार परिवार के सभी लोग नांगल राजावतान से रामसिंहपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उसी वक्त हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर लालसोट थाना पुलिस और नेशनल हाईवे की सुरक्षा टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए डिडवाना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल लालसोट रेफर कर दिया गया। इधर, नेशनल हाईवे की सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर पुलिया के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाकर यातायात को डायवर्ट किया गया। फिर कुछ समय बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिया से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। हालांकि, पुलिस ने फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत
पत्नी ने प्रेमी संग रची थी मौत की साजिश, करैत उपलब्ध कराने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में महाराष्ट्र में आज बंद, जनजीवन पर असर
बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश, 17 जिलों में भारी वर्षा का रेड-अलर्ट जैसा माहौल