पति ने पत्नी पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए, मामले की जांच जारी
फतेहपुर| जिले में औंग थाना क्षेत्र के परसदेपुर गांव में रविवार रात महिला ने पति को सख्त सजा दी। नशे में घर पहुंचे पति से विवाद के बाद महिला अपना आपा खो बैठी और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे चारपाई से बांधकर करंट से झुलसाया। पति के चीखने पर पत्नी और गुस्से में आ गई और डंडे से कई प्रहार करके उसका सिर भी फोड़ दिया। चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने जैसे-तैसे पति को पत्नी से बचाया। इसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
घायल को कानपुर हैलट रेफर कर दिया
पुलिस ने मौके पर जांच की और पत्नी से पूछताछ की। घायल को पीएचसी से जिला अस्पताल और फिर यहां से कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रात को नशे में घर पहुंचा था
गांव निवासी संजीव तिवारी हलवाई का काम करते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि वह रविवार रात को नशे में घर पहुंचा। किसी बात पर पत्नी रन्नो देवी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान करीब रात 10:30 बजे घर से संजीव के चीखने की आवाजें सुनाई दीं।
रन्नो ने गेट खोलने से इन्कार कर दिया
परिवार का राहुल तिवारी और पड़ोसी शुभम द्विवेदी, भोले तिवारी समेत कई लोग पहुंचे। राहुल ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन रन्नो ने गेट खोलने से इन्कार कर दिया। इस दौरान संजीव की चीखें और तेज हो गईं। इस पर उसने जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया।
सिर पर चोट के कई निशान थे
यहां ग्रामीण की हालत देखकर सभी के होश उड़ गए। घर के आंगन में पड़ी चारपाई पर संजीव रस्सी से बंधक पड़ा था। सिर पर चोट के कई निशान थे। सिर फटने से अत्यधिक खून भी निकल चुका था। दाहिने पैर में अंगूठे में बिजली का तार बंधा था।
खून से सना मौके पर डंडा पड़ा था
दाहिने हाथ की अंगुली में भी बिजली तार फंसा था। खून से सना मौके पर डंडा पड़ा था। यह सब देखकर मौके पर मौजूद लोग अंदाजा लगा रहे थे कि रन्नो ने पहले पति को पीटा। पीटने के बाद बंधक बनाकर करंट लगाया। पैर का अंगूठा करंट से काला पड़ गया था।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया
डायल 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि देर रात देवर मनीष की तहरीर पर आरोपी महिला रन्नो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घायल की हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।

लाठीचार्ज विवाद गरमाया, अभिजीत दीपके बोले- किसी अनहोनी की जिम्मेदारी सरकार की होगी
टीम चयन को लेकर गंभीर घिरे, दिग्गज ने कहा- संजू और वैभव के बाद अब यह खिलाड़ी भी शिकार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, फोटो हुई वायरल
अब पढ़ाई का सफर होगा आसान, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी योजना का मिलेगा फायदा
सपा-रालोद फॉर्मूले की भाजपा में एंट्री? सीटों के बंटवारे पर चल रही चर्चा
संसद में नहीं थम रहा नीट का मुद्दा, विपक्ष के हंगामे से सदन बाधित
PM मोदी बोले- पेपर लीक रोकना देश की जिम्मेदारी, छात्रों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़
Gold Price में बड़ी गिरावट के संकेत, दिग्गज बैंक की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप
दिल्ली के घर में लगी भयानक आग, एक परिवार की तीन जिंदगियां खत्म